उत्तराखंड
कैंची बाईपास पर पुल के लिए 9.63 करोड़ की स्वीकृति, 19 KM लंबे बाईपास का होना है निर्माण


उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) पर पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
शासन ने राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) में पाडली के समीप 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन में अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।


