उत्तराखंड

जनता जूनियर हाईस्कूल लालढांग में मना गणतंत्र दिवस

लालढांग (पौड़ी गढ़वाल)। यहां जनता जूनियर हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य यतींद्र गौड़ ने ध्वजारोहण कर सभी विद्यार्थियों और सभी उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य श्री गौड़ ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, वर्ष 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान ने ही हमें समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया है। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य भी नहीं भूलने चाहिए।

इससे पूर्व विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली। देशभक्ति के अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह में विद्यालय के अन्य शिक्षक गण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button