उत्तराखंडदेहरादून

सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक

देहरादून: हरिद्वार के पास चीला शक्ति नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेल्फी लेना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। नोएडा से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गया।

Noida Tourist Swept Away in Chilla Canal While Taking Selfie

जानकारी के अनुसार, नोएडा (उत्तर प्रदेश) से तीन दोस्त कार से हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आए थे। ये तीनों युवक-युवती पर्यटन के लिए आए थे, लेकिन यह ट्रिप हादसे में बदल गया। घटना में बहने वाले युवक की पहचान 26 वर्षीय आयुष पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के पटना जिले का निवासी था और वर्तमान में नोएडा में रह रहा था। उसके साथ मौजूद अन्य दो लोग—ऋतिक मिश्रा और श्रुति वत्स—ने पूरी घटना की जानकारी दी।

चीला नहर के किनारे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि चीला मार्ग से गुजरते हुए कुनाऊ सौड़ गुर्जर बस्ती के पास आयुष नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर जाकर खड़ा हो गया और सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नहर के तेज बहाव में गिर गया।

SDRF टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने गुर्जर बस्ती से लेकर चीला बैराज तक राफ्ट के जरिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। नहर का तेज बहाव रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बना हुआ है। SDRF टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है और अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button