उत्तराखंड

रुद्रपुर के कोहिनूर स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार महिलाएं रेस्क्यू

रुद्रपुर: रुद्रपुर के सन सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात छापेमारी कर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया।

एसएसपी अजय गणपति ने के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को लगातार रुद्रपुर के सन सिटी कॉम्प्लेक्स स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। उन्हीं शिकायतों के आधार पर बीते बुधवार की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पुलिस की टीम ने मिलकर स्पा सेंटर में छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही स्पा सेंटर में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ग्राहक, स्पा सेंटर संचालक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विकास कुमार, ओम विजय और हरीश शाह बताए। हरीश शाह ने बताया कि उसने यह स्पा सेंटर किराए पर लिया था, जबकि उसकी गैरमौजूदगी में संचालन की जिम्मेदारी विकास कुमार संभालता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर के जरिए महिलाओं को अतिरिक्त कमाई का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। यह गतिविधि पिछले कई महीनों से चल रही थी और स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना मिल रही थी।

महिलाओं और युवती को किया रेस्क्यू

पुलिस ने स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी ली, जहां से तीन महिलाएं और एक युवती को रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 6-7 महीनों से वहां काम कर रही थीं और आर्थिक मजबूरी के चलते इस काम में लगी थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से दो मोबाइल फोन, एक रजिस्टर और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जो इस पूरे रैकेट के संचालन से जुड़े अहम सबूत माने जा रहे हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button