उत्तराखंडदेहरादूननई दिल्लीराष्ट्रीय

Petrol Diesel Price Hike: फिर बड़ा झटका!, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Hike: आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। देश में दूसरी बार एक हफ्ते के अंदर ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज, मंगलवार 19 मई को भी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की के दाम बढ़ा दिए है।

दरअसल मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। शुक्रवार, 15 मई को भी ईंधन में 3 रूपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में एक बार फिर आज दामों में इजाफा हुआ है।

Petrol Diesel Price Hike: एक और बड़ा झटका!, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दरअसल पिछली 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। तो वहीं डीजल 87.67 रुपये से 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

अब मंगलवार को नई बढ़ोतरी के बाद, पेट्रोल की कीमतों में 87-90 पैसे का इजाफा हुआ है। जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो वहीं डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिससे अब डीजल के दाम 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गए है।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल की कीमतें :

  • दिल्ली – 87 पैसे – 98.64 रुपये
  • मुंबई – 91 पैसे – 107.59 रुपये
  • कोलकाता – 96 पैसे – 109.70 रुपये
  • चेन्नई – 82 पैसे – 104.49 रुपये

डीजल की कीमतें :

  • दिल्ली – 91 पैसे – 91.58 रुपये
  • मुंबई – 94 पैसे – 94.08 रुपये
  • कोलकाता – 94 पैसे – 96.07 रुपये
  • चेन्नई 86 पैसे – 96.11 रुपये

पहले की गई थी 3 रुपये की बढ़ोतरी

मालूम हो कि इससे पहले देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि इससे तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के नुकसान की पूरी भरपाई नहीं हो पाई है।

महंगाई बढ़ने से चिंता

बताते चलें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों में भी सीधा असर पड़ रहा है। ईंधन महंगा होने से बसों, टैक्सियों और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ जाता है। जिससे दूसरी जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ने लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button