उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी-देहरादून रोड पर दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची वह घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार सुबह करीब डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पानी का टैंकर गज्जी बैंड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पुलिस टीम तत्काल आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से हॉस्पिटल भेजा।

हादसे की सूचना चालक के परिजनों एवं टैंकर मालिक को भी दी गई, जिसके बाद टैंकर मालिक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है साथ ही पंचायतनामा एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button