उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय

देहरादून: संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को पूरे उत्तराखंड के सभी जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से आपदा राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान सूचना दी गई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने से कई लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और समन्वित तरीके से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला, जिससे समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।मॉक ड्रिल के दौरान सीओ नितिन लोहनी ने पूरी टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

इस अवसर पर सीओ डालनवाला वंदना वर्मा, एसडीएम सदर सहित पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button