उत्तराखंडदेहरादून

पर्यटन नगरी मसूरी को मिली पांच रोपवे की सौगात, दो महीने में शुरू होगा काम

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मसूरी को पांच रोपवे की सौगात मिलने जा रही है।

पुरकुल-मसूरी रोपवे परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही अब पांच नई रोपवे परियोजनाओं का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।

सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
आज सचिव, आवास विकास डॉ. आर. राजेश कुमार ने मसूरी पहुंचकर रोपवे परियोजनाओं के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीपीआर तैयार होने की पुष्टि की और बताया कि दो महीने के भीतर इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

प्रस्तावित पांच रोपवे
1. ईएसआई डिस्पेंसरी (कैमल बैक रोड) से जॉर्ज एवरेस्ट
2. ईएसआई डिस्पेंसरी (कैमल बैक रोड) से लाल टिब्बा
3. भनोट स्टेट से कैंपटी फॉल
4. मल्टीलेवल कार पार्किंग (किंक्रेग) से चिक चॉकलेट मॉल रोड
5. हाइलैंड स्टेट से कंपनी गार्डन

स्थानीय प्रतिक्रिया
मसूरीवासियों ने रोपवे परियोजना का स्वागत किया है, लेकिन उन्होंने कार पार्किंग की समस्या पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। उनका कहना है कि रोपवे के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण और पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित की जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक हल हो सकेगी और पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

सचिव का बयान
डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव आवास विकास ने बताया कि रोपवे परियोजना की कुल लंबाई लगभग 11.7 किलोमीटर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की जाएगी और उनके सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवास विकास विभाग को पार्किंग विकसित करने का जिम्मा सौंपा गया है। पूरे प्रदेश में अब तक 54 कार पार्किंग स्थलों का चयन किया जा चुका है, जिनमें से 25 पर कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए निर्माण कार्य करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता को सुविधा पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी डॉ. राहुल आनंद, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button