उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में आज कांग्रेस की बड़ी रैली: शहर का ट्रैफिक प्लान बदला, इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

देहरादून। सोमवार को शहर में निकलने जा रही कांग्रेस की रैली को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। रैली शहर के अंदर होने के कारण कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए राजपुर रोड व हाथीबड़कला रोड का 11 बजे से रैली समाप्ति तक प्रयोग करने से बचें। रैली को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।

रैली परेड ग्राउंड से करीब 11 बजे शुरू होगी। रैली शुरू होने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडोन चौक व बुद्धा चौक से आवश्कतानुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। रैली के कनक चौक पहुंचने पर पैसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले ट्रैफिक को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा और ग्लोब चौक से ओरियंट जाने वाले ट्रैफिक का पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रैली के ओरियंट चौक के पास करने पर ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा।
रैली के बहल चौक के पास करने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार रोक रोक कर चलाया जाएगा। साथ ही एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जाएगा, यह ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रैली के दिलाराम चौक पास करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को पथरियापीर व नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथरियापीर से नेशविला रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

यहां रहेगी पार्किंग

गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स (बड़ी बसों के लिए)
रेजर्स ग्राउंड: सिटी बसों के लिए व रैली में नियुक्त पुलिस फोर्स के वाहनों के लिए
खेल मैदान परेड ग्राउंड (रैली में प्रतिभागियों के छोटे वाहनों की पार्किंग)
स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग परेड ग्राउंड (वीआइपी वाहनों के लिए पार्किंग)

डायवर्जन और बैरियर प्वाइंट

दिलाराम चौक, ऐनेक्सी तिराहा, कालीदास तिराहा, ओरियंट चौक, पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक, वाटिका तिराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button