उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून कांवली रोड पर बेकाबू ट्रक ने ली मजदूर की जान, गुस्साई भीड़ का हंगामा

देहरादून। कावली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, गांधीग्राम निवासी 50 वर्षीय सकल सिंह साहनी रोज की तरह सुबह काम के लिए घर से निकले थे।

बल्लीवाला चौक से पहले ही तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक आगे बढ़ते हुए एक लोडर से भी टकरा गया। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।

मृतक के स्वजन ने शव उठाने से इंकार कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

स्थानीय श्रमिकों का आरोप है कि कांवली रोड और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार ट्रक और डंपर लगातार दौड़ते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button