राजनीति
मुख्यमंत्री को दिया प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण
मुख्यमंत्री धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राज्यपाल ( उत्तराखण्ड) एवं कैबिनेट मंत्री ( यू.पी.) बेबी रानी मौर्य ने की मुलाकात

संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राज्यपाल ( उत्तराखण्ड) एवं बाल विकास, महिला कल्याण मंत्री ( यू.पी.) श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ( उत्तर प्रदेश सरकार) श्री बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।



