उत्तराखंड

लोडर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर जीजा-साले की दर्दनाक मौत दोनों परिवारों में कोहराम

हरिद्वार के रुड़की में बुंगगावाला थाना क्षेत्र के तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार जीजा साले की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शुक्रवार की शाम को सचिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर अपने साले काका निवासी ग्राम अनेकरी हरिद्वार के साथ बाइक पर अनेकरी गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों तेलपुरा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे लोडर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बुंगगावाला भगवान महर ने एंबुलेंस से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया मृतक जीजा-साले हैं। वाहन संख्या के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button