उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

देहरादून की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस आज फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बन कर उभरी है प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के कमरा बंद कर अंदर फंदे से लटके होने की सुचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर उक्त व्यक्ति को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को सीपीआर दिया जिसके बाद युवक की कुछ सांसे लौटी तो पुलिसकर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं व एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी मोटरसाइकिल से ही उक्त व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जिसके चलते एक घर का चिराग बुझने से बच गया आपको बता दे की
 
आज दिनांक – 06/03/2026 को एक व्यक्ति द्वारा चौकी बाईपास पर आकर सूचना दी कि उनके जीजा द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली है, जो कमरे की खिड़की से फंदे पर लटके हुए दिख रहे हैं। सूचना पर चौकी बाईपास से चीता कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर सचिवालय कॉलोनी के सामने कृष्णा विहार पर एक घर के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे तथा घर की खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं कमरे के लोहे के दरवाजे को अपने हाथों व लोहे की रॉड से तोड़ते हुए उक्त व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा गया तथा सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की सांसें लौट आयी।
 
पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाये व एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उक्त व्यक्ति को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क ले जाया गया, जहां पर समय रहते डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को दिये गए उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी।
 
पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ मौके पर की गई त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को एक नया जीवन मिल सका, जिस पर मौके पर मौजूद उक्त व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button