उत्तराखंडक्राइम

Food Center के नाम पर ड्रग्स रैकेट, पुलिस ने 82 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

फास्ट फूड सेंटर की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी पुलिस ने 82.25 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

चम्पावत पुलिस की बड़ी सफलता , नशा तस्कर पर कसा शिकंजा

एस पी रेखा यादव के निर्देश पर चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 82.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 4 अप्रैल 2026 सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक नशा तस्कर को उसकी चाउमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेंटर में 82.25 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध टनकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नशा तस्कर गोविंद राम पुत्र स्वर्गीय रमेश राम निवासी ककराली गेट टनकपुर जिला चंपावत का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से 82.25 ग्राम अवैध स्मैक, स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई संदीप पिलखवाल, हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह, घनश्याम, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button