उत्तराखंड

चंपावत में गैस एजेंसी मैनेजर ने ज़हर खाकर दी जान, काम के दबाव और डिप्रेशन की आशंका

चम्पावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आंचलित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा गया।

अस्पताल जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने उनके निवास पर पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है।

काम के दबाव को लेकर तनाव में थे

चर्चा है कि गैस प्रबंधक दयाल शरण पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गैस वितरण के दबाव के चलते यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button