उत्तराखंड

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: बिना इंजन 150 मीटर दौड़ा गार्ड कोच, पटरी से उतरा

लालकुआं। रेलवे स्टेशन के पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान गॉड वेंन अचानक डेढ़ सौ मीटर बिना इंजन के चलने के बाद पटरी से उतर गया, जिससे सौभाग्य से बड़ी घटना होने से बच गई।

यहां रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान प्रातः 8:30 बजे अचानक जब एक गाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर एंड गार्ड डिब्बा अचानक अपनी जगह से करीब डेढ़ सौ मीटर ढलान में रनिंग रूम की ओर अपने आप चल पड़ा। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर रेल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई, रेल कर्मी उक्त डिब्बे के पीछे दौड़े, गुटका लगाने का भी प्रयास किया परंतु वह कोच नहीं रुक सका, तथा रनिंग रूम के पास लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जाकर पटरी से उतर गया, इस दौरान कुछ देर के लिए रेलवे परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिट लाइन में उक्त कोच की मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी वह डिब्बा धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकना शुरू हुआ, जिसके बाद वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डिब्बा नियंत्रित नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि पीछे की ओर लुढ़कता हुआ यह डिब्बा आगे जाकर पॉइंट (टर्नआउट) के पास पटरी से नीचे उतर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशिक्षित रेल कर्मियों द्वारा उक्त कोच को उठाकर पुनः पटरी में रखने का कार्य शुरू कर दिया, लगभग 4 घंटे तक रेल कर्मी उक्त कोच को उठाने में जुटे हुए थे। लोगों का मानना है कि यदि डिब्बे की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती या वह किसी दूसरी सक्रिय लाइन की ओर बढ़ जाता तो रेलवे लाइनों को नुकसान पहुंच सकता था। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button