अपराधउत्तराखंड

एसटीएफ उत्तराखण्ड का बड़ा एक्शन: सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति गिरफ्तार

गोपनीय सूचना पर गदरपुर निवासी मो. सलाउद्दीन को दबोचा
मोबाइल जांच में जिहादी समूह, चैट्स एवं राष्ट्रविरोधी सामग्री बरामद
पिस्तौल, डेटोनेटर, AK-47 कारतूस भी जब्त
अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी नेटवर्क की संभावना, जांच तेज

गदरपुर (उधम सिंह नगर)। एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक (निवासी मजरासीला, गदरपुर) को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था।

बरामदगी
देर रात्रि की सर्च अभियान में आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:

• 01 इंग्लिश पिस्तौल
• 05 जिंदा कारतूस
• 04 डेटोनेटर
• 02 AK-47 के कारतूस

सोशल मीडिया जांच
आरोपी के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में जिहाद, शहादत और राष्ट्रविरोधी विचारों से संबंधित कई समूह, चैट्स एवं सामग्री मिली हैं। प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय/ट्रांस-बॉर्डर कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। पाकिस्तान स्थित हैंडलर द्वारा मलेशिया के रास्ते आरोपी को संचालित किए जाने और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी के संकेत भी सामने आए हैं। आरोपी के उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क की भी जानकारी मिली है।

एसएसपी एसटीएफ का बयान
एसएसपी, स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 152, 61(2) बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66(C) एवं 66(F) के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अभिसूचना एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

एसटीएफ की अपील
एसटीएफ ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को देश/राष्ट्रविरोधी गतिविधियों या कट्टरपंथी तत्वों की कोई सूचना मिले तो तुरंत एसटीएफ को सूचित करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

एसटीएफ की यह कार्रवाई राज्य में सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम है। जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button