उत्तराखंड

वीकेंड और NEET परीक्षा के चलते 20-21 जून को हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित

हल्द्वानी। वीकेंड व नीट परीक्षा के दृष्टिगत नैनीताल जिले में पुलिस ने दो दिन हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह डायवर्जन प्लान 20 जून व 21 जून को प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 06:00 बजे से 23:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा। मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त भारी वाहनों को लामाचौड़ के पास रोका जाएगा। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से एन एच 109 होते हुए पंतनगर – लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

बताया कि 20 व 21जून को आवश्यक सेवा वाले वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन समय 12:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

बताया कि 20/21.06.2026 को समय 16:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button