ऊर्जा

यूपीसीएल की अभिनव पहल, अब होगा सौर ऊर्जा कौथिग का आयोजन

सौर ऊर्जा कौथिग का आयोजन आगामी 16 और 17 दिसंबर को किया जाएगा

संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ऊर्जा के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करने जा रहा है। यूपीसीएल ने सौर ऊर्जा को पूरे प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा कौथिग (मेला) का आयोजन की घोषणा की है। इस सौर कौथिग का आयोजन आगामी 16 और 17 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान सोलर लगाओ, गरीबी हटाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया जाएगा। इस संबंध में पत्रकार वार्ता के दौरान यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने में उत्तराखंड अपना योगदान दे रहा है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में सौर ऊर्जा की महत्ता को स्वीकार किया गया है। पर्यावरण को बचाने तथा आम लोगों के लिए कम दर पर बिजली उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर के उत्तराखंड प्रदेश में भी कई योजनाएं चलाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा तय किये गये लक्ष्य को कई क्षेत्रों में हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। इस आयोजन में इस क्षेत्र में सक्रिय सभी संस्थाओं और कंपनियों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने आम लोगों से इसमें भागीदारी लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया। अनिल कुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्थान पर कई तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सोलर प्लांट लगाने वाले पंजीकृत कंपनियों की संख्या 365 के करीब पहुंच गई है। ऐसा होने से न सिर्फ कम दर पर उपभोक्ताओं को सेवा मिलेगी, बल्कि गुणवत्तापूर्ण उपकरण लगाने में भी सहूलियत होगी।

0%

User Rating: Be the first one !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button