उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो साल में बिछाई 4000 किमी से अधिक एलटी लाइन

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में यूपीसीएल ने विद्युत वितरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की

0%

User Rating: Be the first one !

संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरन्तर प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश के हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की जीवन शैली में सकारात्मक बदवाल हुये हैं। उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव को और अधिक गति देने हेतु बिजली वितरण क्षेत्र सुदृढ एवं समृद्ध हुआ है। विगत वर्षों में यूपीसीएल द्वारा एक मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली की स्थापना के साथ-साथ परिचालन एवं व्यवसायिक दक्षता में सुधार हेतु अहम कदम उठाये गये हैं। लगातार बढ़ रही मांग की प्रतिपूर्ति करने हेतु यूपीसीएल द्वारा 02 वर्षों में 04 नये 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों का निर्माण तथा लगभग 242 कि०मी० 33 के०वी, 2045 कि0मी0 11 के0वी एवं 4101 कि०मी० एल०टी० लाईनें प्रदेश भर में स्थापित की गई है। प्रदेश भर में सभी पोषकों पर विद्युत संतुलन बनाये रखने हेतु लगभग 8266 वितरण परिवर्तक स्थापित किये गये हैं। साथ ही पिछले 02 वर्ष में 1,89,804 नये विद्युत संयोजन स्थापित किये जा चुके हैं।

 

विगत 02 वर्षों यथा 2022 से 2024 में मण्डलवार वितरण परिवर्तकों, 33 केवी लाईन, 11 के०वी० लाईन, एल०टी० लाईन एवं नये विद्युत सयांजनों का विवरण निम्न प्रकार से है-

 

वर्ष 2022-2024

 

वितरण परिवर्तक 11/0.4 के०वी० (संख्या में)

 

कृ0 सं0

 

मंडल का नाम

 

33 के०वी० लाईन (कि०मी०)

 

11 के०वी० लाईन (कि०मी०)

 

एल०टी० लाईन (कि०मी०)

 

नये विद्युत संयोजन

 

1

 

देहरादून (नगरीय)

 

145

 

6

 

33

 

30

 

13005

 

2

 

देहरादून (ग्रामीण)

 

787

 

12

 

57

 

845

 

25570

 

चकराता (नवसृजित)

 

3

 

211

 

0

 

19

 

350

 

11542

 

4

 

टिहरी

 

602

 

51

 

303

 

407

 

9113

 

5

 

श्रीनगर

 

169

 

48

 

86

 

10380

 

6

 

कर्णप्रयाग

 

460

 

0

 

358

 

767

 

4213

 

7

 

हरिद्वार

 

960

 

10

 

196

 

122

 

23027

 

8

 

रुड़की

 

1653

 

26

 

202

 

114

 

20632

 

9

 

रानीखेत

 

399

 

1

 

163

 

255

 

6615

 

10

 

हल्द्वानी

 

505

 

2

 

133

 

373

 

20924

 

11

 

काशीपुर

 

749

 

14

 

105

 

103

 

13752

 

12

 

रूदपुर

 

1147

 

42

 

181

 

97

 

18318

 

टनकपुर (चम्पावत) (नव निर्मित)

 

13

 

226

 

0

 

29

 

190

 

7074

 

14 पिथौरागढ़

 

253

 

69

 

218

 

363

 

5639

 

कुल योग

 

8266

 

242

 

2045

 

4101

 

189804

 

उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भविष्यनिधि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार की आर०डी०एस०एस० योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं के लिये स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना उपभोक्ताओं के लिये एक वरदान साबित होगा। साथ ही एनर्जी एकाउन्टिंग को बेहतर बनाने हेतु 59212 वितरण परिवर्तक एवं 2602 पोषकों पर भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे जिससे बिजली व्यवस्था की डिजिटलीकरण, ऑटोमेशन और दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी और विद्युत हानियों को भी कम किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button