उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: मुठभेड़ में बदमाश ढेर, SHO समेत दो घायल, ₹2 लाख लूट की वारदात

देहरादून: प्रेमनगर स्थित पौंधा में ठेकेदार को गोली मारकर दो लाख रुपए लूटकर फरार हो रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। इस दौरान एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर को भी गोली लगी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में शामिल दो अन्य बदमाश जंगल मे फरार हो गए। उनकी तलाश में शहर से लेकर देहात तक पुलिस टीमें जंगल में कांबिग कर रही हैं।

एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 10:35 बजे की है। पौंधा निवासी देवराज कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नकदी देने का दबाव बनाया। ठेकेदार ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। फायर होने की सूचना पाकर नजदीक हो चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौर बदमाशों के पीछे भागे।

पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर फायर किए। इसमें से दो गोली थानाध्यक्ष को लगी जिसके चलते वह घायल हो गए। हिम्मत न हारते हुए थानाध्यक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे से एक गोली बदमाश को लगी जिसके चलते बदमाश वहीं ढेर हो गया। कुछ ही समय बाद आसपास से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश जंगल मे भाग गए।

घायल थानाध्यक्ष व ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बदमाश के शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उसकी पहचान कर प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button