अपराधउत्तराखंड

अल्मोड़ा: लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 13 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जनपद में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार में लाखों का गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक थानााध्यक्ष देघाट अजयेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा केदार उदयपुर रोड में ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार संख्या- CH 01-AR-9289 की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में रखे 03 कट्टों से क्रमशः 20.100kg, 16.150 kg व 18.200 kg (कुल 54.450 kg) अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत- 13,61,250/- रुपये बताई गई हैं।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों .हिम्मत सिंह बोरा उम्र 36 वर्ष पुत्र हरे सिंह निवासी वार्ड नं0-9 प्राइमरी स्कूल के पास दुर्गापुरी, रामनगर जिला नैनीताल

-भरत रावत उम्र- 25 वर्ष पुत्र आनन्द सिंह रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी, रामनगर जिला नैनीतालको गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में मु0FIR NO- 06/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button