अपराधउत्तराखंड

लालकुआं में अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी का भंडाफोड़, 54 पव्वों के साथ तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की घर-घर जाकर होम डिलीवरी की जा रही है, हल्दूचौड़ पुलिस चौकी द्वारा शराब तस्करों पर करारा प्रहार करते हुए एक युवक को घर-घर शराब पहुंचाते हुए रंगे हाथों दबोचचने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध कार्यवाही

लालकुआं पुलिस ने अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.06.2026 को चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त के दौरान सागर स्टोन क्रैशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का नाम
राजेश सिंह दानू उर्फ मामा पुत्र विशन सिंह दानू, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र 30 वर्ष

उक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 88/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम-
▫उप निरीक्षक अर्जुन गिरी
चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
▫कांस्टेबल कुबेर सिंह
▫कांस्टेबल गुरमेज सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button