उत्तराखंडदेहरादून

राष्ट्रपति निकेतन गेट के सामने शराब की दुकान का विरोध, सड़क पर उतरी स्थानीय महिलाएं, कांग्रेस ने दिया समर्थन

देहरादून के कैनाल रोड पर बुधवार को माहौल उस वक्त गरमा गया, जब राष्ट्रपति निकेतन गेट नंबर 4 के सामने खुल रही शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया। पिछले कई दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने अब उग्र रूप ले लिया है, जिसमें स्थानीय महिलाएं भी शामिल हैं।

शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी हाल में इस दुकान को यहां नहीं खुलने दिया जाएगा।

कांग्रेस ने दिया समर्थन

मामले को तूल पकड़ता देख महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समर्थन दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दुकान के सामने धरना दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। विरोध के बीच प्रशासन भी हरकत में आया और एसडीएम मौके पर पहुंचे।

SDM ने दिया दुकान को बंद कराने का आश्वासन

एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और शराब की दुकान को बंद कराने को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, स्थानीय लोग प्रशासन के मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button