उत्तराखंडदेहरादून

स्कूटी टक्कर के बाद विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारा-पीटा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना चिकित्सकीय साक्ष्यों में बिजली का करंट व गर्म लोहे की रॉड से चोट की पुष्टि नहीं हुई, दोनों पक्ष पहले से परिचित थे।

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर में स्कूटी से टक्कर मारने के बाद हुए विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकुर वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया है।

आजाद रावत पुत्र स्वर्गीय मुरली धर रावत, निवासी जाखन कैनाल रोड, राजपुर ने 4 जुलाई 2026 को थाना पटेल नगर में लिखित तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात्रि करीब 8 बजे लाल पुल के पास स्कूटी चालक अंकुर वाल्मिकी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में अंकुर का मोबाइल फोन सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। अंकुर ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया और उन्हें अपने साथ मंडी ले गया, जहां अंकुर व उसके साथियों ने आजाद रावत के साथ मारपीट की तथा अमानवीय व्यवहार किया।

इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 420/26 धारा 115(2)/125(b)/127(2)/281/352/351(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया था।

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्य

घटना की विवेचना के दौरान पुलिस को तथ्य प्रकाश में आए कि घटना वास्तव में 3 जुलाई 2026 को शाम के समय विशाल मेगा मार्ट की बगल वाली सड़क पर हुई थी। स्कूटी से टक्कर लगने से आजाद रावत के पैर में चोट आई थी और अंकुर का मोबाइल फोन नीचे गिरकर टूट गया था। विवाद बढ़ने पर अंकुर ने अपने साथियों को बुलाकर आजाद रावत को बंधक बना लिया और मंडी ले जाकर उन पर हमला किया।

वादी, अन्य गवाहों, चिकित्सकों के बयानों तथा घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर पुलिस ने अभियोग में धारा 109 बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी अंकुर वाल्मिकी पुत्र श्री प्रीतम वाल्मिकी, निवासी न्यू बस्ती, पटेल नगर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेचना में चिकित्सकों के बयानों और प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि वादी को बिजली का करंट लगाने, गर्म लोहे की रॉड से चोट पहुंचाने अथवा गुप्तांग पर पेंचकश से हमला करने के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है और न ही इन आरोपों की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि वादी आजाद रावत और अभियुक्त अंकुर वाल्मिकी पूर्व से एक-दूसरे के परिचित थे। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी है।

Static 1 Static 1 Static 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button