उत्तराखंड

रुद्रपुर में एएसआई संजय खाती की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में शोक

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय संजय खाती रविवार को नाइट ड्यूटी पर जाने वाले थे। शाम तक सब कुछ सामान्य था…लेकिन रात करीब 10 बजे जब वे ड्यूटी के लिए नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई।

परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी थे और अपने पीछे पत्नी व एक बेटे को छोड़ गए हैं।

सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बताते हुए गहरा दुख जताया है। पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button