उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में अंडरग्राउंड केबलिंग को रफ्तार, जून तक काम पूरा करने के निर्देश

देहरादून। शहर में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने पिटकुल को निर्देशित किया कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टापिंग कार्य हर हाल में जून माह तक पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कार्य की रणनीति में बदलाव करते हुए स्पष्ट किया कि पूरे शहर में एक साथ खुदाई करने के बजाय सीमित स्थानों पर काम शुरू किया जाए। उपलब्ध श्रमिकों को वहीं केंद्रित किया जाए। इससे कार्य तेजी से पूरा होगा और आम नागरिक को कम से कम असुविधा होगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि एक स्थान पर कार्य पूरा होने के बाद ही अगले क्षेत्र में काम शुरू किया जाए, ताकि शहर में अव्यवस्था और ट्रैफिक समस्या न बढ़े। बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल को निर्देश दिए गए कि वे साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित करें और समयबद्ध प्रगति पर नजर रखें। बैठक में ऊर्जा प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम सहित पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button