उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: हॉस्टल में नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र में शनिवार को एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्र राजपुर रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनडीए की तैयारी कर रहा था और पास के एक हॉस्टल में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय छात्र कमरे में अकेला था, जबकि उसके साथी कोचिंग के लिए गए हुए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक अन्य छात्र ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत कोचिंग संस्थान प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को नीचे उतारकर जांच शुरू की। घटनास्थल की जांच के दौरान कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, जिसमें छात्र द्वारा यह कदम उठाने की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक पूछताछ में साथियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से छात्र की तबीयत ठीक नहीं थी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button